संवाद, सम्पर्क एवं प्रवास संगठन को मजबूत बनाने के आधार : स्वतंत्रदेव सिंह

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है । पहला संवाद, दूसरा सम्पर्क और तीसरा प्रवास। किसी भी योजना को बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है इससे पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है। स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करते समय मूल तत्व को समझना आवश्यक है। किसी भी कार्य की सफलता चीजों पर निर्भर करती है। योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्य करते समय एकता का भाव ;टीम स्प्रिट होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है। पिछडा़ समाज को जितना मान सम्मान भाजपा में मिला है उतना अन्य किसी पार्टी में नही मिला।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। केंद्र सरकार में 27 मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में 20 मंत्री एवं प्रदेश में 90 विधायक ओबीसी मोर्चा से आते है। पिछडे वर्ग से आने वाले बच्चों को मेडिकल शिक्षा एवं केंद्रीय विद्यालय में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य केंद्र की भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज के जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया।

-क्रिटिक्स- कलैक्टर नही क्रिएटिव बनिए

’भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन छठे सत्र में मीडिया और सोशल मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग पर चर्चा हुई। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज मीडिया एवं सोशल मीडिया मनुष्य के जीवन का हिस्सा बन गया। देश में करोडो़ भाजपा कार्यकर्ता है जो आईटी और सोशल मीडिया कार्यकर्ता के रुप में इसका इस्तेमाल करते है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन्हें साइबर योद्धा का नाम दिया है । उन्होंने कहा कि इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग पार्टी, प्रदेश और देश के विकास के लिए भी कर सकते है। सोशल मीडिया का सबसे पहले और सबसे अधिक इस्तेमाल अगर किसी राजनीतिक दल ने किया है तो वो है भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में चार प्रकार के लोग होते है पहला क्रिएटर जो अपनी बातों को सोशल मीडिया पर रखता है। दूसरा क्रिटिक्स जो आलोचना करता है । तीसरा करेक्टर जो लिखी हुई बात को आगे बढा देता है और चौथा स्पेक्टेटर जो सिर्फ मूक दर्शक की तरह देखता है। सातवें सत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सैनी ने 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन का विषय सभी प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।

08 वें सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना के विषय पर संबोधित किया । नौवें सत्र को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुशासन के बारे में विस्तार से बताया । प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग पिछडा़ वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, प्रदेश के महामंत्री त्रय विनोद यादव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, संजय भाई पटेल, ऋषि चौरसिया आदि की उपस्थिति रही।
 

Post a Comment

0 Comments