हम देश को बनाना चाहते हैं समरसतायुक्त: सुधीर

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) दक्षिण भाग द्वारा मंगलवार को एलडीए कालोनी कानपुर रोड स्थित सीएमएस सभागार में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर उपस्थित रहे।

देश से कटुता के भाव को समाप्त कर समरसता का लाना है भाव

रक्षाबंधन उत्सव को संबोधित करते हुए सुधीर ने कहा कि हम देश को समरसता युक्त बनाना चाहते हैं। रक्षा बंधन शुभ संकल्प लेने का पर्व है। हम संकल्प लें कि हम देश से कटुता के भाव को समाप्त कर समरसता का भाव लाना है। देश परमवैभव पर पहुंचाने के लिए हम लोग काम करते है। पंच महायज्ञ के द्वारा हम परमवैभव को प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ लोगों के उत्थान हो जाने से भारत की उन्नति नहीं हो सकती

सुधीर कुमार ने कहा कि आज भी देश में ऐसी स्थिति है जीवन यापन के लिए अपने बच्चों को बेचना पड़ रहा है। केवल कुछ लोगों के उत्थान हो जाने से भारत की उन्नति नहीं हो सकती। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान होना चाहिए।

भूमि व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करना होगा

सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि आज भूमि जहरीली हो गयी है। इसलिए भूमि व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करना होगा। हमारे देश के महापुरुषों ने प्रकृति के साथ तादात्म्य किया। सर जगदीश चंद्र बोस ने इसे सिद्ध भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक डा. आर.के. शर्मा ने की। आरके शर्मा ने कहा कि हम एक दूसरे की रक्षा करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध के प्रांत प्रचारक कौशल, सह विभाग कार्यवाह बृजेश पांडे, दक्षिण भाग के भाग संघचालक सुभाष अग्रवाल, सह भाग संघचालक भुवनेश्वर, भाग कार्यवाह धीरेन्द्र पाण्डेय, सह भाग कार्यवाह अतुल सिंह, बाल आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पूरब भाग द्वारा मंगलवार को सीएमएस सभागार गोमतीनगर विस्तार में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भदोरिया उपस्थित रहे।

नरेंद्र भदोरिया ने कहा कि रक्षाबंधन उत्सव समाज को दिशा को देने वाला है। हमें सबके साथ समता का व्यवहार करना, समरसता लाना विभेद को समाप्त करना और समाज को कुरीतियों से बचाना है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में ऐसा हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरब भाग के भाग संघचालक प्रभात अधौलियात्र भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 

Post a Comment

0 Comments