मुंबई में दही-हांडी फोड़ते हुए 111 गोविंदा घायल

मुंबई। मुंबई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी फोड़ते हुए 111 गोविंदा घायल हो गए हैं। इन सभी को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मुंबई नगर निगम के अनुसार इनमें से 88 गोविंदाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और 23 गोविंदाओं का इलाज अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह से मुंबई महानगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भारी उल्लाश के साथ मनाया जा रहा है। पिछले दो साल कोरोना की वजह से यह त्योहार मनाया नहीं जा सका था। लेकिन इस वर्ष कोरोना मरीजों की संख्या घट जाने से यह त्योहार जोरदार उत्साह से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही गोविंदाओं की टीम शहर में जगह- दही हांड़ी फोड़ रही है। मुंबई नगर निगम ने बताया कि रात 9 बजे तक मुंबई में कुल 111 गोविंदा घायल हुए । इनमें से 2 को जे.जे. अस्पताल, 3 को सेंट जार्ज अस्पताल, 12 को जी.टी. अस्पताल, 11 को नायर अस्पताल, 30 को केईएम अस्पताल,9 को सायन अस्पताल, 6 को ट्रामा अस्पताल, 6 को कुपर अस्पताल, 2 को कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल, 8 को वी.एन.देसाई अस्पताल, 10 को राजावाड़ी अस्पताल, 1 को एम.टी. अस्पताल, 5 को बांद्रा भाभा अस्पताल, 6 को पोदार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें से 88 घायल गोविंदाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, 23 का इलाज जारी है। इन सभी गोविंदाओं का अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जा रहा है।
 

Post a Comment

0 Comments