जनता ने भाजपा सरकार लाने और गहलोत सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है : नड्डा

जनता ने भाजपा सरकार लाने और गहलोत सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है : नड्डा


जनता ने भाजपा सरकार लाने और गहलोत सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है : नड्डा


जयपुर, 19 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया।

आमेर में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि प्रदेश की जनता ने आने वाले समय में भाजपा की सरकार लाने और गहलोत सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में राजस्थान के लोगों की उपेक्षा हुई है। जनता की अपेक्षाओं का निरादर और तिरस्कार हुआ है। सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ है, कानून व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती।

इसके बाद नड्डा ने आमेर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी जन्मशताब्दी वर्ष के तहत इनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक का उद्घाटन सुबह दस बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन सत्र को वर्चुअल संबोधित करेंगे। पूरे दिन चार सत्र होंगे। शाम 7 बजे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सुंदर सिंह भंडारी पुस्तक का विमोचन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर

Post a Comment

0 Comments