प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने शून्य बजट आधारित कृषि पद्धति पर कार्यशाला

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने शून्य बजट आधारित कृषि पद्धति पर कार्यशाला

भोपाल : कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 13 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने शून्य बजट आधारित कृषि पद्धति पर कार्यशाला होगी। कार्यशाला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य  देवव्रत, मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने बताया है कि प्रदेश जैविक खेती के मामले में अभी भी देश में नम्बर वन है। उन्होंने बताया है कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य  देवव्रत के व्याख्यान से प्रदेश की प्राकृतिक खेती को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला से प्रदेश में जैविक खेती को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यशाला प्रदेश को कृषि में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए शून्य बजट "प्राकृतिक कृषि पद्धति" पर केन्द्रित होगी। इसमें विषय-विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर शासकीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

मंत्री  पटेल ने बताया कि गुजरात के राज्यपाल के व्याख्यान को प्रदेश की सभी मंडियों के साथ ही 52 जिलों के कृषि विभाग के कार्यालयों में मौजूद किसान एलईडी के मार्फत सुनेंगे। कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, वेबकास्ट, यू-ट्यूब, फेसबुक लाइव आदि के माध्यम से किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments