कही नही जा रहे शिवपाल प्रसपा के संघठन मजबूत बनाकर जनता के लिए करेंगे संघर्ष

कही नही जा रहे शिवपाल प्रसपा के संघठन मजबूत बनाकर जनता के लिए करेंगे संघर्ष


इटावा, 16 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी से अलग होकर नया राजनैतिक दल बना चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया शिवपाल यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह कही किसी दल में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। वह अपने दल को ही नई धार देकर एक बार फिर संगठन का मजबूत ढांचा बनाएंगे और फिर से जनता की ज्वलन्त समस्याओं को सरकार के समक्ष विधानसभा में उठाएंगे।

इटावा शहर में चौगुर्जी में स्थित अपने आवास पर पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात एक दम निराधार है। वह कही किसी दल में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह फिर से प्रसपा के संगठन को नई धार देकर नए ढांचे के साथ मजबूत बनाएंगे और जनता की ज्वलन्त समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में जनता के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Post a Comment

0 Comments