संघ प्रमुख ने किया महर्षि अरविंद की प्रतिमा का अनावरण

संघ प्रमुख ने किया महर्षि अरविंद की प्रतिमा का अनावरण


हरिद्वार, 5 अप्रैल (हि.स.)। हरिद्वार के समीप रायवाला स्थित औरोवैली आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने महर्षि अरविंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

औरोवेली आश्रम में विश्व मन्दिर भवन में महर्षि अरविंद की भव्य प्रतिमा बीचो बीच स्थापित की गई है। जिसका अनावरण आश्रम के संचालन स्वामी ब्रह्मदेव व आरएसएस प्रमुख ने किया। विदित हो कि रायवाला में संघ की चिंतन बैठक चल रही है। आज से शुरू होकर 7 दिन तक चलने वाली इस बैठक में संघ के प्रमुख 75 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर श्रीभागवत ने कहा कि महर्षि अरविंद का योग और दर्शन में पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान था। हिंदुत्व के दर्शन को योग के माध्यम से विश्व पटल पर महर्षि अरविंद ने रखा। योग को भारतीय की पहचान के रूप में महर्षि अरविंद ने विश्व के समक्ष रखा। जिसे आज के योगाचार्य आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा महर्षि अरविंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की महर्षि ने देश की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के नायक बालगंगाधर तिलक के साथ महर्षि अरविंद ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई। ऐसे महान योगी को नमन है।

इस अवसर पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह कार्यवाह ड़ॉ कृष्ण गोपाल, अरुण कुमार,रामदत्त चक्रधर,मनमोहन वैद्य, मुकुंद, वी.भगैय्याजी आदि प्रमुख थे।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत

Post a Comment

0 Comments