उत्तराखंड वनाग्नि: 31 स्थानों पर लगी आग, 260 हेक्टेयर जंगल जला

उत्तराखंड वनाग्नि: 31 स्थानों पर लगी आग, 260 हेक्टेयर जंगल जला


-अब तक कुल 214 वनाग्नि की हुईं घटनाएं

देहरादून, 5 अप्रैल (हि.स.)। गर्मी के दस्तक के साथ ही वनों में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को पिछले 12 घंटे में प्रदेशभर के 31 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। अब तक फायर सीजन में वनाग्नि की कुल 183 घटनाएं में 260.16 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि और आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने सायं चार बजे जारी बुलेटिन में बताया कि 12 घंटे में प्रदेश के गढ़वाल के 17 और कुमाऊं के 13 आरक्षित वन में 01 सहित कुल 31 स्थानों में आग लगी है। जिससे करीब 35.45 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हाेने के साथ 12,2755 रुपये आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रदेशभर में फायर सीजन में 15 फरवरी से 04 अप्रैल तक कुल 183 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से 91 गढ़वाल और कुमाऊं में 110 और वन्य जीव आरक्षित वन में आठ और सिविल वन पंचायत में 05 आग की घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में कुल 260.16 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके अलावा 75,4088 का आर्थिकी नुकसान पहुंचा है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/

Post a Comment

0 Comments