साले ने अपने जीजा सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

साले ने अपने जीजा सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट


- ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव टांडा अफजल निवासी ने दहेज के लिए अपनी बहन व उसकी सास की हत्या करने का लगाया आरोप

मुरादाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। ठाकुरद्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव टांडा अफजल के निवासी व्यक्ति ने अपनी बहन और बहन की सास को पाटल से मारकर हत्या करने के मामले में अपने जीजा और उनके बहन व बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

सौरभ कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी टांडा अफजल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सौरभ की बहन नीशू की शादी निखिल उर्फ सोनू निवासी पंडो वाला कुआं के पास जसपुर से 08 वर्ष पूर्व हुई थी। निखिल की पहली पत्नी विवाद के चलते निखिल को छोड़कर चली गई थी। पहली पत्नी से एक बेटी स्तुति (15) उसके साथ रहती थी। उसकी बहन नीशू से निखिल की दूसरी शादी हुई। आरोप है कि शादी के बाद निखिल उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसकी बहन के दो पुत्र स्पर्श (07 वर्ष) ओम (05 वर्ष) पैदा हुए थे। इसके बाद भी उसके जीजा का रवैया नहीं बदला।

आरोप है कि बहनोई निखिल उर्फ सोनू उसकी बहन-बहनोई पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे। अपनी ढाई बीघा कृषि की जमीन बेचकर उसकी माता जयती देवी ने बैंक से पांच लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे दे दिया था। निखिल बहन पर पांच लाख रुपये फिर से लाने का दबाव बना रहा था। उसने पति को काफी समझाया कि उसके माता-पिता दहेज नहीं दे सकते। आरोप हैं इसी बात से चिढ़कर उसके जीजा ने अपने बहन-बहनोई के साथ मिलकर उसकी बहन और मां की हत्या कर दी।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित

Post a Comment

0 Comments