60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन प्रिकॉशन डोज 16 मार्च से

60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन प्रिकॉशन डोज 16 मार्च से

भोपाल :  प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों  को कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज 16 मार्च से लगाई जाएंगी।  संचालक एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रिकॉशन डोज के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिक पात्र होंगे। इसके लिये किसी प्रकार के  चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

नागरिक को कोविड-19 वैक्सीन की  प्रिकॉशन डोज द्वितीय डोज के 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही दिया जायेगा। साथ ही  प्रिकॉशन डोज के रूप में वहीं वैक्सीन दी जायेगी जिस वैक्सीन का द्वितीय डोज दिया गया है। वैक्सीन के लिए  पंजीयन प्रक्रिया पहले की तरह  ऑनलाईन एवं ऑनसाईट रहेंगी।  प्रिकॉशन डोज सभी  शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर निःशुल्क लगाया जायेगा। कोविड- 19 पॉजिटिव व्यक्ति रिकवरी होने के  तीन माह की अवधि पूर्ण होने के बाद ही प्रिकॉशन डोज लगवाये।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन कोविन पोर्टल में आवश्यक संशोधन के बाद प्रारम्भ किया जायेगा। वर्ष 2008, 2009 और 15 मार्च 2010 तक जन्में  समस्त बालक/ बालिकाओं को कोर्बिवेक्स (Cotbevax) वैक्सीन से टीकाकृत किया जायेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर उचित वातावरण निर्माण एवं सूचीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। साथ ही 16 मार्च 2022 को आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण के बाद सभी जिले,ब्लॉक एवं फ्रंटलाइन टीम के  सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण 22 मार्च तक दिया जायेगा। इसके बाद प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और  बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रारम्भ होगा।

Post a Comment

0 Comments