
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार, 8 दिसंबर को कांग्रेस का महिला घोषणापत्र जारी कर रही हैं. वह दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं। जिसके बाद वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं.
उत्तर प्रदेश अब चुनावी मोड में है। जल्द ही यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को महिलाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया, इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.
0 Comments