दूल्हा जयमाला का इंतजार करता रहा, प्रेमी ने दुल्हन भर दी मांग, फिर दोनों ने मिलकर किया ये काम

गोरखपुर। एक शादी में हंगाम हो गया। जब दुल्हन के वरमाला के समय स्टेज पर पहुंचे प्रेमी ने दुल्हन की मांग भर दी। जिसके बाद दुल्हन स्टेज पर ही उससे लिपट गई और साथ जाने की जिद करने लगी। घटना के बाद दूल्हा के साथ ही बराती असहज होकर जाने लगे। 

मामला गोरखपुर के एक गांव का है। खबरों के अनुसार एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। छह माह पहले युवक मजदूरी करने मुंबई चला गया। इस बीच लड़की के घरवालों ने शादी तय कर दी। जानकारी होने पर दो दिन पहले मुंबई से युवक गांव चला आया। बुधवार को युवती की शादी थी। रात में 10 बजे वरमाला पहनाने दूल्हा और दुल्हन जैसे हही स्टेज पर चढ़े युवक भी पहुंच गया। वरमाला पहनाने से पहले ही उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के बाद शादी-समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन के घरवालों ने युवक को हटाने का प्रयास किया तो मारपीट पर उतारु हो गया। मामला बढ़ने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। लेकिन दुल्हन को ले जाने की जिद कर रहा प्रेमी किसी भी कीमत पर शादी न होने की धमकी देने लगा। मामला बढ़ने पर दुल्हन के पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी के सिपाही पहुंचे तो उन्हें देखकर प्रेमी भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्राम प्रधान व गांव के सभ्रांत लोगों ने बरातियों को समझाकर शादी कराई। पंचायत के बाद गुरुवार की भोर में दुल्हन अपने ससुराल गई।

परिवार के लोगों ने कई जगह युवती की शादी तय की लेकिन प्रेमी ने नहीं होने दी।जानकारी होते ही वह लड़के के घर पहुंचकर शादी तोड़वा देता था। छह माह पहले उसके बाहर जाने पर लड़की के स्वजन ने शादी तय कर दी। लेकिन भनक लगते ही वह घर चला आया।  जयमाल के समय स्टेज पर पहुंचकर मांग में सिंदूर भर दिया।

Post a Comment

0 Comments