जब भाजपा सांसद गौतम गम्भीर के माथे पर सिकन आ गई भाजपा नेत्री ने किए सवाल पर…

मुरादाबाद। दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गम्भीर और नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह की क्लास में मंगलवार को युवा भाजपा की महिला पदाधिकारी ने राजनीति में एंट्री पर समझौते प्रलोभन और क्रिटिसिज्म पर सवाल पूछकर दोनों भाजपा नेताओं को सकते में डाल दिया। 

दरअसल, आज मुरादाबाद के टीएमयू के सभागार में भाजपा ने युवोत्थान नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता बुलाये गए थे, जिसमे युवा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद थी, क्रिकेटर और भाजपा से सांसद गौतम गम्भीर के उद्धबोधन के बाद कार्यकर्ता उनसे आज के परिवेश में राजनीति पर सवाल जवाब कर रहे थे। 

इसी बीच अपनी बारी आने पर भाजपा युवा मोर्चा की जिला मंत्री कशिश चौहान ने सवाल किया कि राजनीति में आने के लिए महिलाओं को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते है और उन्हें क्रिटिसाइज किया जाता है इसका भाजपा के पास क्या सॉल्यूशन है,उनका ये सवाल सुनते ही दोनों नेता सकते में आ गए क्योंकि युवा कार्यकर्ता का सवाल कड़वा मगर सच था, गौतम गम्भीर ने संभलते हुए इसे खुद से जोड़कर बताना शुरू किया कि उसकी भी दो बेटियां है और बहन है, और राष्ट्रीयता तभी सम्भव है जब हम महिलाओं का सम्मान करें, केवल राष्ट्र गान ही राष्ट्रीयता नहीं है।गौतम गम्भीर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के बीच स्वीकार किया कि हां, राजनीति महिलाओं के लिए मुश्किल है , ये मुश्किल तभी कम हो सकती है जब एजुकेशन का दायरा बढ़ाया जाए, जिसके लिए भाजपा की सरकारें लगी हुई है।

Post a Comment

0 Comments