आरक्षण के राजपत्र व शासनादेश के बिना वीआईपी नहीं देगी भाजपा को समर्थन : लौटनराम निषाद

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित वीआईपी कार्यालय पर मेन बॉडी,महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा पर निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में कोई मेल नहीं है।चुनाव के समय श्रीराम-निषादराज की मित्रता की बात कर निषाद, कश्यप,बिन्द, मल्लाह,केवट का थोक में वोट लेकर सरकार बनाने के बाद भाजपा निषाद जातियों के साथ सामाजिक,राजनीतिक व आर्थिक अन्याय कर रही है।5 अक्टूबर,2005 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने फिशरमैन विज़न डाक्यूमेंट्स/मछुआरा दृष्टिपत्र जारी करते हुए वादा किये थे कि 2014 में भाजपा सरकार बनने पर निषाद आरक्षण की विसंगति दूर कर हर राज्य की मछुआरा जातियों को एससी/एसटी का आरक्षण दिलाया जा रहा है।नीली क्रांति के माध्यम से मछुआरों का आर्थिक विकास किया जाएगा।परन्तु अभी तक भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया।

वीआईपी अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बूथ व सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने व अन्य वंचित तबकों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।भाजपा नफरत व भेदभाव की राजनीति कर रही है।कहा कि भाजपा निषाद, बिन्द, कश्यप,लोधी सहित पिछड़े,दलित वर्ग के नेताओं को वोटबैंक की राजनीति के लिए सिर्फ मोहरा व मुखौटा बनाकर रखी है।सेन्सस-2021 में जातिगत जनगणना न कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा हलफनामा दायर करना भाजपा की पिछड़ा विरोधी नीति का परिचायक है।उन्होंने कहा कि मण्डल कमीशन की विरोधी भाजपा पिछड़ी जातियों की हितैषी नहीं हो सकती। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष साहनी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीआईपी 12.91 % निषाद मछुआरा वोट आधारित पार्टी है।जिसके साथ सभी जाति,वर्ग को जोड़कर सम्मान देकर मिशन-2022 में मजबूती से चुनाव लड़ा व लड़ाया जाएगा।जिस तरह सपा का आधार वोट 9.6% यादव,बसपा का 11.89% जाटव है,उसी तरह वीआईपी का लगभग 13% निषाद आधार वोटबैंक है।प्रदेश की 169 विधानसभा क्षेत्र में 40 हजार से अधिक निषाद वोटर हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. समरजीत कश्यप ने मत्स्यपालन को कृषि का दर्जा देने की मांग करते हुए तालाबों,झीलों,जलाशयों का 10 वर्षीय पट्टा स्थानीय निषाद मछुआरा जातियों व मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को दिए जाने की मांग किया।कहा कि 1 दिसम्बर से संसद सत्र शुरू होने वाला है।इस सत्र में केंद्र। सरकार ने बिल पेशकर मझवार, तुरैहा,गोंड़ को चमार,पासी की तरह परिभाषित कर मल्लाह,केवट,माँझी,बिन्द, धीवर,धीमर,तुराहा,गोड़िया,कहार,रायकवार को अनुसूचित जाति के आरक्षण की अधिसूचना व राजाज्ञा जारी कर दिया तो मिशन-2022 में भाजपा का एकजुट हो समर्थन किया जाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशनाथ निषाद ने कहा कि एक तरफ भाजपा ने वादाखिलाफी किया,दूसरी तरफ निषादराज की जयंती का सार्वजनिक अवकाश खत्म कर दिया,ई-टेंडरिंग की व्यवस्था कर बालू,मोरम खनन को बालू माफियाओं के हाथों नीलाम कर दिया।मत्स्यपालन के लिए ताल पोखरों,जलाशयों की सार्वजनिक नीलामी कराकर पुश्तैनी पेशेवर जातियों की हकमारी की जा रही है।क्या यही भाजपा का संकल्प है?बैठक को विमला देवी धीमान,गयाप्रसाद धुरिया, सन्तोष सोनकर,ज़ीशान अहमद,जेपी निषाद, इं. सौरभ निषाद, अंजू बिन्द, रंजना साहनी,ओपी कश्यप,मनोज वर्मा,अनुराग सिंह यादव,अन्नु, मनोज यादव,संजीव पांडेय,राजेन्द्र प्रसाद निषाद, सौरभ मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया।

Post a Comment

0 Comments