योगी सरकार से मुक्ति चाहती है उत्तर प्रदेश की जनता : दीपेंद्र हुड्डा

मुरादाबाद। यहां के राम लीला मैदान में कांग्रेस पार्टी का तीन मंडलो का बरेली मुरादाबाद सहारनपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की ओर संचालन प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा ने किया। प्रतिज्ञा सम्मेलन में तीनों मंडलो के जिलों के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी शहर के पदाधिकारी वार्ड अध्य्क्ष ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पदाधिकारी न्याय पंचायत अध्यक्ष ग्राम सभा अध्यक्ष नगर पंचायत व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष करीब 7 हज़ार पदाधिकारियो ने भाग लिया।

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी को भी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था परंतु फीवर होने के कारण वो नही आ पाई। राज्यसभा सांसद हरियाणा के बड़े नेता दवेंद्र हुड्डा को उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रुप में भेजा।

प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अहंकारी ओर घमंडी है जबन विरोधी है और किसान विरोधी है प्रियंका गांधी की विजय सेना के सिपाही 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे ओर कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस का कार्यक्रता ही होना हम सब के लिए गौरव की बात है प्रियंका गांधी सहाय के तरह हम सब के साथ है ।

राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है कानून व्यवस्था खत्म है ऐसा लगता की उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार नही है। उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा है जिसके बलबूते कांग्रेस पार्टी 2022 में सरकार बनाएगी कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए 9 प्रतिज्ञाए ली है। इन प्रतिज्ञाओं की घोषणा प्रियंका गांधी जी ने की है जिनको सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जॉन प्रभारी सचिन चौधरी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रतिज्ञा सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी आदरणीय धीरज गुर्जर, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय चैयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय सचिव जनाब तौकीर आलम, संजय कपूर, रोहित चौधरी, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, फूलकुंवर प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी आदि ने संबोधित किया।

प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक यूसुफ अली तुर्क फूलकुमर अरसद अली गुड्डू सचिन चौधरी मोनिंदर सूद वाल्मीकि संजीव शर्मा असलम खुर्सीड अभिभाव मल्होत्रा ओमकार कटारिया विनोद गुम्बर असफाक सकलैनी धर्मेंद्र गुप्ता हरप्रीत छब्बा ओमकार ठाकुर विजय शर्मा सेबराज पठान चौधरी सुखराज सिंह मुकेश यादव लव कश्यप सचिन त्रिवेदी आदि सभी जिलों के जिला प्रभारी जिला शहर अध्यक्षो ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments