खेल रत्न पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज

नई दिल्ली। भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में से एक मिताली राज के करियर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मिताली राज मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 

इससे पहले किसी महिला क्रिकेटर को यह सम्मान नहीं मिला है। पुरुष क्रिकेट में अब तक सिर्फ 4 क्रिकेटरों को ही यह सम्मान मिला है। 

मिताली राज से पहले पुरुष क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को यह सम्मान मिल चुका है। खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। पहले इस पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। मोदी सरकार ने इस साल इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया।


 

Post a Comment

0 Comments