प्रियंका गांधी को वायरल, मुरादाबाद कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेसियों का जोश ठंडा

मुरादाबाद। प्रियंका गांधी वाड्रा को मुरादाबाद में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में भाग लेने जाना था। लेकिन वायरल फीवर के चलते उनका आगमन स्थगित हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार अब राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश टीम के पदाधिकारी अब ये संवाद कार्यक्रम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी जी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।

मुरादाबाद में आज पदाधिकारी सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  एवं अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रियंका ठीक होते ही मुरादाबाद में अपने कार्यक्रम की घोषणा करेंगी।

Post a Comment

0 Comments