
उमेश लव, मुरादाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी कल 15 नवंबर को मुरादाबाद आ रही हैं। मुरादाबाद में उनकी ससुराल भी है और शादी के बाद वह तीसरी बार आ रही हैं।
कांग्रेस का 15 नवंबर को लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में प्रतिज्ञा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स दिए जाएंगे। साथ ही, कांग्रेस द्वारा की गई प्रतिज्ञा के तहत काम करने का संकल्प लिया जाएगा। चूंकि, प्रतिज्ञा सम्मेलन को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी खिताब करेंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत तमाम वरिष्ठ नेता मुरादाबाद में डेरा डाले हुए हैं और चाहते हैं कि मुरादाबाद का सम्मेलन इस कदर कामयाब हो, कि इसकी आवाज देशभर में गूंजे और यहीं से 2022 में यूपी में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए ऐसी लहर बने कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बने।
चूंकि, उत्तर प्रदेश की चुनावी बागडोर प्रियंका गांधी पर है। प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ मुरादाबाद की पुत्रवधू भी हैं अर्थात उनके पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद के हैं और यही उनकी ससुराल है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन यहां से लोकसभा के सांसद रह चुके हैं लेकिन बाद में सपा ने उसे यह सीट हथिया ली और सपा से भाजपा ने और अब फिर से सपा के पास यह सीट है ऐसे में स्थानीय कांग्रेसियों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर यह निर्णय किया गया कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुरादाबाद से ही कांग्रेस चुनावी शंखनाद करें और लोगों को योगी-मोदी सरकार की खामियों के साथ-साथ सपा की स्वार्थी नीतियां बताकर अपनी खोई हुई सीट को पाए।
फिलहाल, सियासत की फलक तक प्रियंका को जहां देश दुनिया में जाना जाता है भाई लोगों को यह तो मालूम है कि प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में ससुराल है लेकिन यह नहीं जानते कि वह( प्रियंका गांधी) शादी के बाद से कितनी बार मुरादाबाद आई है। महानगर के छपरा बडेरा परिवार की पुत्रवधू प्रियंका गांधी लगभग डेढ़ दशक पहले 2006 में तब मुरादाबाद आई थी जब उनके जेठ का निधन हुआ था और इसके अगले साल प्रियंका गांधी गुपचुप तरीके से निजी दौरे पर आई और मधुबनी कॉलोनी में अपनी जेठानी के यहां थीं। इसके बाद उन्होंने कभी भी मुरादाबाद का मुरादाबाद का रूख नहीं किया।
इस सबके विपरीत कांग्रेस के जिले के प्रभारी और प्रदेश सचिव चौ. सुखराज सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में कार्यकर्ता प्रतिज्ञा सम्मेलन 15 नवंबर को है। सम्मेलन में ग्राम, ब्लाक, न्याय और वार्ड स्तर के अलावा जिला, शहर अध्यक्ष तथा कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के लिए विभिन्न कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।
0 Comments