इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयनित होने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची माधुरी का स्वागत

अमरोहा। पहली बार अपने घर पहुंची माधुरी पूर्णा अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर परिवार के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अब्बलपुर के रहने वाले राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक मदन पाल की पुत्री माधुरी पूर्णा प्रजापति कुछ दिन पहले ही इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुई हैं। उन्होंने अपने परिवार, अपने गांव और अपने जनपद का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन किया है।

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर उनके परिजनों सहित प्रजापति समाज के लोगों ने और अमरोहा के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर माधुरी ने कहा कि मुझे यह सफलता मेरे परिजनों के आशीर्वाद से उनके कठिन परिश्रम से और मेरे गुरुजनों के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। इसके लिए मैंने दिन रात मेहनत की है। तब जाकर इस मुकाम पर पहुंची हूं। मैं इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। 

Post a Comment

0 Comments