उत्तराखंड सरकार में मंत्री यशपाल आर्य ने MLA बेटे के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून।  उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर आई है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और एक अन्य विधायक संजीव आर्य भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

यशपाल आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके छह विभाग हैं- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, चुनाव और आबकारी विभाग। जबकि संजीव आर्य उनके बेटे हैं। यशपाल आर्य बाजपुर से विधायक हैं और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से।

हालांकि यशपाल और संजीव आर्य पहले कांग्रेसी थे। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत करते हुए कहा है कि यह उनकी घर वापसी है। 

Post a Comment

0 Comments