उत्तर प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : धर्मेंद्र प्रधान

मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुख्य उत्पादित चीज गन्ना हैं। राज्य सरकार ने गन्ने का जो मूल्य हाल में बढ़ाया गया हैं उसका किसानों ने मन से स्वागत किया हैं। उत्तर प्रदेश का किसाना भाजपा सरकार से खुश हैं। जनता जनमत सबसे ऊपर हैं। हमें जनमत पर भरोसा है। यह बातें शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री व उप्र चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहीं। बैठक में उप्र चुनाव के सह प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, जिला-महानगर अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री व उप्र चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है और सभी को एकजुटता के साथ रहकर इस बार भी प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनानी होगी। पार्टी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए जा रहे कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाएं। शक्ति केंद्र व बूथ को मजबूत बनाना हैं और फिर से कमल खिलाना हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी मजबूती से बड़े-बड़े काम इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि यूपी जैसा बड़ा प्रदेश उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। केंद्र सरकार की ताकत बनी रहे इसलिए उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव जीतना है।
उप्र में भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास से प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश की महिलाएं, युवा सहित हर वर्ग बिना किसी जाति धर्म के भेद के भाजपा को वोट देना चाहता है। 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साढ़े चार वर्ष में प्रदेश सरकार ने देश में प्रदेश की छवि को बदला है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमें पूरा विश्वास हैं कि उप्र की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना पूरा समर्थन भाजपा को देगी। नवम्बर माह में वोटर लिस्ट के संशोधन को लेकर चलने वाले अभियान में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाएंगे। वोटर लिस्ट में संशोधन सही से हो जाए पार्टी स्तर पर भी इसकी चिंता की जाएगी। मोदी सरकार और योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अच्छा फीडबैक प्राप्त हो रहा हैं। प्रदेश की जनता दोनों सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं। प्रदेश में पिछले वर्ष किसानों के गन्ने का भुगतान बिना देरी के हुआ हैं, इससे सकारत्मकता बढ़ी है। वर्ष 2014 में एनथाल की खरीदी देश में 500 करोड़ रूपये की होती थी मोदी सरकार के आने के बाद आज बढ़कर 22 हजार करोड़ रूपये तक पहुंची हैं। इसका सीधा-सीधा लाभ पश्चिमी उप्र के किसानों को भी पहुंचा हैं। मां तय नहीं कर पा रही हंै क्या करना हैं और पार्टी बची नहीं हैं एक जागीर हैं। जो पार्टी इतने लंबे समय तक शासन कर चुकी हैं, उस पार्टी में परिवार के बाहर का ऐसा कोई नहीं हैं जिसे पार्टी कीे जिम्मेदारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याणकारी योजना, कोरोना प्रबंध से जनता में विश्वास बढ़ा हैं। हमें भरोसा है कि पार्टी को 2017 की तरह फिर से बहुमत मिलेगा।

इस दौरान उप्र चुनाव के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर, महानगर प्रभारी वाइपी सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चैहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली चैहान, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश चुन्नू, पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, डा. विशेष गुप्ता, साध्वी गीता प्रधान, गिरीश वर्मा, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, हरज्ञान सिंह, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments