मुफ्त होगा 10 लाख तक सरकारी इलाज: प्रियंका गांधी

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी दल अपने वादों और घोषणापत्रों को लेकर जनता के बीच हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी. उन्होंने आगे कहा कि सस्ते और अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर ‘कोई भी हो बीमारी, मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी’. यानी अगर यूपी कांग्रेस सरकार बनती है तो सभी बीमारियों के लिए सरकार 10 लाख का मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी.


 

Post a Comment

0 Comments