न्यूज़क्लिक और न्यूज़ लॉन्ड्री कार्यालयों पर आयकर छापे

नई दिल्ली। न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक व न्यूज लॉन्ड्री के आफिसों पर शुक्रवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी की है। हालांकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसे छापा नहीं बल्कि सर्वे बताया है। विभाग ने पुष्टि की है कि इनकम टैक्स के अधिकारी न्यूज पोर्टल्स के साउथ दिल्ली ऑफिस पर सर्वे कर रहे हैं। 

यह सर्वे टैक्स को लेकर किया गया है. आरोप है कि पोर्टल संचालित करने वाली कंपनी ने टैक्स की चोरी की है। अधिकारियों ने कहा कि सर्वेक्षण कर चोरी के आरोपों से जुड़े हैं। अधिकारियों द्वारा पोर्टलों की खाता बही की जांच की जा रही है। एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने दोनों पोर्टलों के व्यावसायिक परिसर का दौरा किया।

न्यूजलॉन्ड्री के एक कर्मचारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 11 बजे टैक्स सर्वे की टीम पहुंची। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी भी आ गए। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में कर्मचारियों को अपने सेल फोन का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया था।

Post a Comment

0 Comments