दिन निकलते ही महिला को गोली मारी, पति और बेटे पर ही आरोप

गाजियाबाद। गाजियाबाद में साहिबाबाद मंडी के सामने मंगलवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई. गोली कंधे में लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के साहिबाबाद मंडी के सामने सुबह करीब 8 बजे हुई. महिला ने अपने पति और बेटे पर फायरिंग का आरोप लगाया है.

Post a Comment

0 Comments