किसान महापंचायत ने लिया बड़ा फैसला, कर दिया भारत बंद का ऐलान

राकेश पाण्डेय

लखनऊ। भाकियू असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान किया है। संभल से यूपी में किसान आंदोलन का आगाज़ हुआ है। महापंचायत में किसानों से सहमति के बाद 25 को भारत बंद का ऐलान किया गया। 

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक)  के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। 

संभल में हुई किसान महापंचायत में तय हुआ कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन को सरकार पंजाब और हरियाणा के बड़े किसानों का आंदोलन बताती है लेकिन हम आज संभल में महापंचायत करके यूपी में किसान आंदोलन का आगाज़ हो चुका है। वही संभल में हुई महापंचायत के बाद 25 सितंबर को किसानों से सहमति करके भारत बंद का भी ऐलान किया गया है। 

यूपी के संभल में भारतीय किसान यूनियन असली राजनैतिक के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ट्रैक्टरों में सवार होकर किसान शामिल होने के लिए पहुंचे। वही संभल में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाकियू असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के अलावा किसान मोर्चा में शामिल बलवीर सिंह ,सतनाम सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा,अतुल अंजान महापंचायत में मौजूद थे। 

महापंचायत में भाकियू असली राजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को केंद्र सरकार हरियाणा और पंजाब के बड़े किसानों का आंदोलन बताती है और फूट डालने की कोशिश की जा रही है लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के संभल में महापंचायत करके सरकार को संदेश दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश का एक एक किसान भी किसान आंदोलन में शामिल है। 
किसान महापंचायत के दौरान भाग्यशाली राजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान करते हुए पंचायत में शामिल किसानों से सहमति मांगी और कहा कि 25 सितंबर को इसी कस्बे या गांव से निकलने वाली सड़क पर निकल कर बैठ जाना है और 25 सितंबर को भारत बंद का पूरी तरह से पालन करना है। 

भाकियू असली राजनीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संभल में हुई इस महापंचायत का उद्देश्य है किसानों का जो आंदोलन 9 महीनों से चल रहा है और उस आंदोलन का एक एक किसान जान चुका है की हमारे मुद्दे क्या है। उत्तर प्रदेश के किसानों को सरकार और सरकारी मशीनरी बार-बार यह कहकर गुमराह कर रही है कि दिल्ली में चलने वाला किसान आंदोलन केवल पंजाब और हरियाणा के बड़े किसानों का आंदोलन है छोटे किसानों से इसका कोई संबंध नहीं है। संभल में महापंचायत करके हम किसानों को और लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि यह किसान आंदोलन उत्तर प्रदेश के 1 बीघा से लेकर 1000 बीघा जमीन वाले हर किसान का है और कहा कि प्रधानमंत्री ने अंबानी के साथ जो एग्रीमेंट किया है उसको निरस्त करना है.

इसलिए उत्तर प्रदेश में आंदोलन चल रहा है और प्रधानमंत्री का रास्ता भी उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। यह आंदोलन भारत की आजादी का दूसरा आंदोलन है और यह विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन है। और हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के लोग भी हरियाणा पंजाब के साथ खड़े हैं। भाग्यश्री राजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि आज से उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का आगाज हो चुका है और 8 सितंबर की मीटिंग के बाद 25 सितंबर को भारत बंद होगा और यह अभूतपूर्व भारत बंद होगा। 

किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क भी किसान महापंचायत में पहुंचे और और किसान महापंचायत में पहुंचकर किसानों के साथ महापंचायत का हिस्सा बने।

Post a Comment

0 Comments