डीएम अनुराग को मिली बदहाली : छात्र नहीं बता पाये पीएम-सीएम का नाम

विनोद मिश्रा
बांदा।
बेसिक स्कूलों में शिक्षा की बदहाली देख जिलाधिकारी अनुराग पटेल दंग रह गये। विद्यार्थी पीएम और सीएम का नाम नहीं बता पाए। इसके अलावा स्वास्थ केन्द, पंचायतों में भी बदहाली नजर आई। दरअसल डीएम अनुराग पटेल यहां पद सभालते ही तहसीलो-ब्लाकों के अन्तर्गत सरकारी वस्तु स्थितियों का जायजा लेकर सख्त तेवर अपनाए हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैलानी, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय क्योटरा (जसपुरा), गौ संरक्षण केन्द्र ग्राम सिंधन कला का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैलानी में उपस्थित पंजिका में एएनएम ममता चैरसियाअनुपस्थित थी। वेतन रोकने के निर्देश दिये। गंदगी का अंबार था।

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय क्योटरा जसपुरा का निरीक्षण किया। कक्षा पाॅच के छात्र छह का पहाडा सुना पायें।देश के प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री  का नाम भी नही बता पाये। 

जिलाधिकारी ने सिंधन कला में शासन द्वारा 1 करोड़ 20 लाख की लागत से बन रही निर्माणाधीन गौ संरक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इसमे मानक का पालन नहीं था।बजट की कमी पाई गई। किसान पाठशाला भी देखी। हर मोर्चे पर कमियां-खामियां देख आश्चर्य में डूब गए।

Post a Comment

0 Comments