साध्वी ने किया जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लाण्ट का उद्घाटन

फतेहपुर। सांसद/ग्रामीण विकास राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश एवं जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद फीता काटकर राजकीय जिला महिला चिकित्सालय में 15 एनएच-3 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण/शुभारंभ किया गया। 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जब कोरोना की दूसरी लहर आयी तब अफरा-तफरी का माहौल और लोग भयभीत थे। दिल्ली के अंदर अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन नही है परन्तु परिणाम देखने को यह मिला कि आज देश में ऑक्सीजन की कमी नही है। हर जगह ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जा रहे है। तहसीलों व मुख्यालय के अस्पतालों में कई स्थानों में प्लांट लगाए जा रहे है। बड़ी प्रसंसा की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद को मेडिकल कॉलेज दिया। जिसके संचालित होने पर मरीजो को किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी। जनपद में ऑक्सीजन की कमी नही, जनपद आज ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। उन्होंने आम जन मानस से अपील की है कि जो लोग कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम डोज लगवा चुके है वह दूसरी डोज भी लगवा ले। दोनो डोज लगने के बाद भी सावधानी बरतें। मास्क, सेनेटाइजर, दो गज की दूरी और साबुन से हाथ धोना का कार्य निरन्तर करते रहे। 

कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि डब्लूएचओ के द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है कि तीसरी लहर में बच्चे व महिलाएं अधिक प्रभावित होंगी। इसके लिए जनपद में स्वास्थ्य से संबंधित सभी व्यवस्थाएं तैयार है। इसमें सभी लोगो का सहयोग अपेक्षित है। 

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण उ0प्र0 लघु उद्योग निगम कानपुर के द्वारा एमवीएस इंजीनियरिंग प्रा0लि0 दिल्ली के सहयोग से किया गया है। जिसमे वित्तीय सहयोग आपदा राहत कोष द्वारा दिया गया। मशीन पूर्णतः ऑटोमेटिक है व 250 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता प्रदत्त होगी। चिकित्सालय के 20 बेडो पर ऑक्सीजन सुविधा हेतु पाइपलाइन का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। चिकित्सालय में उपचाराधीन रोगियों को पर्याप्त मात्रा में आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन मुहैया कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments