कोरोना से जीते, ब्लैक फंगस ने छीन लिया कश्यप समाज के दिग्गज नेता सर्वेश कश्यप को

मुरादाबाद। कश्यप समाज के धाकड़ नेताओं में गिने जाने वाले सर्वेश कश्यप का ब्लैक फंगस के चलते आज ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया है। सर्वेश कश्यप वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य बसपा के कैंडिडेट थे। इससे पूर्व वह बीएसपी के कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं। इससे पहले, उन्होंने कई बार जनपद मुरादाबाद से विधायक का इलेक्शन लड़ा था।

जिला पंचायत के चुनाव दौरान वह कोराना वायरस की चपेट में आ गए थे। हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था पर घर पर ही उनकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दोबारा ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली रोड स्थित डॉक्टर खरे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पर उन्हें ब्लैक फंगस हो गया था। 

इसके बाद वह नई दिल्ली में मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुए जहां पर उनका थोड़ा जबड़ा ब्लैक फंगस के चलते निकालना पड़ा था। लगातार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने जीवन जीने के लिए काफी संघर्ष किया। 63 की उम्र में ही वह दुनिया छोड़कर चले गए और जिंदगी से जंग हार गए। 

17 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को उनके निवास स्थान मुरादाबाद में लाया गया उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सर्वेश कश्यप कश्यप समाज के लिए एक मार्गदर्शक रहे थे। 

उन्होंने कश्यप समाज को एससी एसटी में शामिल करने के लिए कई आंदोलन चलाए थे। समाज को उभारने के लिए काफी संघर्ष किए थे। यह किसी से अछूता नहीं है। उनके पार्थिव शरीर को लोको शेड मोक्ष धाम पर लाया गया, जहां वह पंचतत्व में विलीन हो गए।

Post a Comment

0 Comments