भाजपा को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस ने शुरू की पदयात्रा

भाजपा को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस ने शुरू की पदयात्रा

काशीपुर (DVNA)। भाजपा का उखाड़ फैकने के संकल्प के साथ कांग्रेस ने अपने सभी विंग को लेकर न्याय पंचायतवार पद यात्रा शुरू कर दी है। पहले दिन अहमदनगर न्याय पंचायत के गांवों में पद यात्रा निकालकर लोगों को भाजपा की कथनी एवं करनी के बारे में बताकर नारेबाजी की गई। शुक्रवार को पूरनपुर न्याय पंचायत के गांवों में पद यात्रा निकाली जायेगी।

गुरूवार को ग्राम अहमदनगर, भरतपुर, मेघावाला आदि गांवों में जिला प्रभारी मनोज सिंह पटेल एवं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नईम प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा शुरू की गई। इस दौरान भाजपा का बाहर का रास्ता दिखाने एवं कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को जागरूक करने एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। जिला प्रभारी मनोज पटेल ने बताया कि विस चुनाव का बिगुल फुंक चुका है।

न्याय पंचायतवार पद यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को पूरनपुर न्याय पंचायत के गांवों में कांग्रेस पद यात्रा निकालेगी। पद यात्रा में यूथ जिलाध्यक्ष नईम प्रधान, इख्तियार बब्लू, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र बिटटू, आफताब अंसारी, शाहनवाज अहमद, डा. शुभ,सुभाष शर्मा, रवि डोगरा, आरिफ, हनीफ प्रधान, मोइन,शेर अली, केफ,भीष्म सिंह,डंपी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments