
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून के शनिवार को दिल्ली में दस्तक देने की प्रबल संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मानसून दिल्ली एनसीआर में भी सक्रिय रहेगा। मानसून के समय से पहले आने की उम्मीद थी, लेकिन इस साल यह अपने निर्धारित समय से देर से आया है।
देहरादून समेत छह जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की धीमी गति से आगे बढ़ने के अगले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के शेष हिस्सों और राजस्थान में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून तेजी से बढ़ रहा है। 10 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 11 और 12 जुलाई को मानसून पूरे राज्य में छा जाएगा.
हिमाचल प्रदेश के सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में शनिवार और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है.
0 Comments