आज यहां होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। इन राज्यों में बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत गुजरात में रोजाना बारिश हो रही है. गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार नेपाल की सीमा से लगे भारत के उत्तरी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

वहीं मॉनसून दिल्ली-एनसीआर से मुंह मोड़ रहा है। मौसम विभाग ने 15 जून तक दिल्ली में मानसून की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन दिल्ली में अब तक मानसून की बारिश नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments