चूहों ने कुतर डाला पाइप, घर में फटा गैस सिलेंडर

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक घर में LPG सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।

इंदौर के एक घर मे देखते ही देखते एलपीजी सिलेंडर आग को गोला बन गया और उसमें तेज़ी से ब्लास्ट हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने पाया कि गैस के पाइप को चूहों ने कुतर दिया था जिसके कारण गैस लीक हुई और धमाका हो गया। इसमें 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Post a Comment

0 Comments