तेंदुए ने घर के बाहर सो रही दो महिलाओं पर किया हमला

तेंदुए ने घर के बाहर सो रही दो महिलाओं पर किया हमला

अमरेली (डीवीएनए)। गुजरात में अमरेली जिले के गरमाली गांव में आज तड़के एक तेंदुए ने हमला कर घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को घायल कर दिया।
वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि गिर वन के धारी सरसिया रेंज के निकटवर्ती इस गांव में एक कृषि फार्म में बने शेड के बाहर सो रही संगीताबेन रावीनभाई ठाकर (30) और नयनाबेन राकेशभाई मल (35) पर तड़के लगभग डेढ़ बजे तेंदुए ने हमला कर दिया।
गले पर जख्म बनने से गम्भीर रूप से घायल नयनाबेन को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली रूप से जख्मी संगीताबेन का इलाज अमरेली में किया गया। हमलावर तेंदुए को पकडने के लिए घटनास्थल के आस पास पिंजरे रख दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments