किसान विरोधी काला कानून वापस ले हरियाणा सरकार, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

रामपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता से जुड़े किसान कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और हरियाणा सरकार द्वारा पशुओं की खरीद पर 4 प्रतिशत टैक्स के कानून की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा को सौंपा।

इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जिन राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वह दिन प्रतिदिन किसानों को आत्महत्या पर उतारू करने वाले कानून बना रही है अभी किसान कृषि अध्यादेश 2020 की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने पशुओं की खरीद व बिक्री पर 4 प्रतिशत टैक्स लगाकर अपने आप को किसान विरोधी होने का सबूत दे दिया है।

उन्होंने देश के समस्त किसानों से इस कानून का विरोध करने की मांग की। उन्होंने कहा आज केवल हरियाणा राज्य में इस तरह का कानून बनाया गया है। अगर यह कानून हरियाणा में लागू हो गया तो धीरे-धीरे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा जिससे किसान आत्महत्या को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी पूजा सिंह मंडल उपाध्यक्ष शबाना खान जिया मलिक रागिव खान हिना खान जीनत खान जमशेद खान रफीउल्लाह खान राहुल सिंह राजेंद्र सिंह खान उल्लाह खान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments