यूपी के 34 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, होगी झमाझम बारिश

लखनऊ। इस साल मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में सामान्य वर्षा 274.7 मिमी थी, जो बढ़कर 260.6 मिमी हो गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में -5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे से 87 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही 34 जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, यूपी में पिछले 24 घंटे में आपदा में कुल 13 मौतें दर्ज की गई हैं।

येलो अलर्ट: बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं. पूर्वांचल के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। जिसमें गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, बस्ती, मैनपुरी, कासगंज, एटा, बदायूं, संभल, सहारनपुर, शामली जैसे जिले शामिल हैं.

ऑरेंज अलर्ट: हवाएं 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अवध और पश्चिम के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसमें अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments