प्रियंका गांधी वाड्रा 16 जुलाई से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, होगा चुनावी मंथन

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 16 जुलाई को तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रही हैं। उनका कल दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगी। माना जा रहा है कि वर्ष 2022 में होने जा रहे उ.प्र. के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने जा रही है। यही कारण है कि प्रियंका अपने इस दौरे में चुनावी तैयारी और संगठन की मजबूती का आंकलन महीनता से करेंगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने प्रियंका के कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर आगमन के बाद उनका विभिन्न स्थलों पर स्वागत, पुष्पवर्षा होगी। एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधानसभा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों व जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेगी, उसके बाद विभिन्न किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

दौरे के दूसरे दिन 17 जुलाई को वह अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेगी। उसके बाद भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। प्रियंका अपने अगले कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक करने के बाद वह फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक करेगी।

Post a Comment

0 Comments