नेहा नौटियाल ने दूसरी कोशिश में पाई सफलता, IPS की जगह IRS को चुना

देहरादून। आईआरएस अफसर नेहा नौटियाल साल 2012 में 185वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईआरएस बनीं। वह देहरादून से ताल्लुक रखती हैं।

देहरादून निवासी नेहा के पिता पीके नौटियाल डाकघर में कार्यरत थे। मां गृहिणी हैं। वे दो भाई-बहन हैं और नेहा छोटी है। 

उनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में हुई। बाद में उन्होंने अजमेर से 4 वर्षीय B.Sc-B.Ed किया। फिर देहरादून से एमएससी किया। पढ़ाई के बाद नेहा ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी।

नेहा का कहना है कि इस दौरान उन्होंने नौकरी भी की, लेकिन तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी। साल 2009 में नेहा ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी। वह 2010 में पहले प्रयास में फेल हो गईं, लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी। 2012 बैच में, उन्होंने 185वीं रैंक के साथ IPS के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन बाद में IPS के बजाय IRS को करियर के रूप में चुना। वर्तमान में नेहा दिल्ली में आयकर विभाग में कार्यरत हैं।

Post a Comment

0 Comments