फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज!

नई दिल्ली। लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार, 10 जून को फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। आयशा पर एक टेलीविजन बहस के दौरान अपनी 'जैविक हथियार' टिप्पणी को लेकर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है।

भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments