उत्तर प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान को और गति देगी भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान को और गति देगी। पार्टी ने तय किया है कि वह जनता के बीच और अधिक सक्रियता से अपने सेवा कार्यों को तेज करते हुए कोरोना से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाये। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष की मौजूदगी में आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार, सुनील ओझा व संजीव चैरसिया, प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर सहित सभी प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंचे। उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर ‘सेवा ही संगठन‘ के तहत किये जा रहे कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में किये गए सेवा कार्यो की जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘सेवा ही संगठन‘ अभियान के अन्तर्गत पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यो के माध्यम से कोरोना से प्रभावित जनता की सहायता के लिए तत्पर होकर कार्य करें और लोगो को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक करे।

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में ‘सेवा ही संगठन‘ अभियान को और तेज किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुए लोगों के घरों पर पहुंचकर उनसे संपर्क करने के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार उनकी सहायता का भी प्रयास करेंगे। साथ ही प्रत्येक गांव में एक महिला व एक युवा कार्यकर्ता के द्वारा अधिक से अधिक लोग वैक्शिनेशन का लाभ ले सके इसके लिए आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने सहित अन्य प्रकार के सेवा कार्यो को करने पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष की उपस्थित में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमांर सुनील ओझा व संजीव चौरसिया, प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) कर्मवीर, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा. धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार, रजनीकान्त महेश्वरी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments