अनलॉक बना मुसीबत रोज बढ़ रहे हैं कोरोना केस

दानिश उमरी
आगरा।
कोरोना कर्फ़्यू के बाद होने वाले अनलॉक ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रतिदिन पॉज़िटिव मरीज़ों की सांख्य में इज़ाफ़ा हो रहा है। लोगों की लापरवाही के चलते हर दिन केसों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं। 

शनिवार को कुल 44 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले जो औऱ दिनों के मुकाबले में ज़्यादा हैं। अब तक कुल एक्टिव केसों की संख्या 256 है। अनलॉक के बाद लोग बिना मास्क बाज़ारों से खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। वहीं बढ़ती भीड़ सामाजिक दूरी की धज्जियाँ उड़ा रही है। दिनभर बाजारों में लोगों को लापरवाही बरतते देखा ज सकता है। 

मास्क की सख्ती को मद्देनज़र रखते हुए। प्रशासन को अब कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे जनता में जागरूकता लाई जा सके। लोगों ज़्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाए और खुदको व अपने परिवार को एक सुरक्षित जीवन दे पाए। सभी को इसका ध्यान रखना होगा, अभी खतरा खत्म नहीं हुआ है। बस थोड़ा कम है कोरोना से लड़ने के लिए सभी को एक साथ होना होगा। प्रशासन को मार्किटों में जांच कर मास्क की सख्ती करनी चाहिए। दुकानो के खुलने व बन्द करने के समय की जांच भी करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments