महिला अपनी 5 लड़कियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

महिला अपनी 5 लड़कियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

महासमुंद-डीवीएनए।। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जान देने वालों में एक महिला और उसकी 05 लड़कियां है। आत्महत्या का कारण मृतका का शराबी पति है जो आये दिन शराब के नशे में पत्नी व लड़कियों से विवाद कर मारपीट किया करता था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के बेमचा में रहने वाला एक मजदूर परिवार के 6 लोगों की लाशें इमलीभाटा रेलवे ट्रेक के पास कटी अवस्था में मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच पर पता चला कि लाशें एक महिला और उसकी पांच लड़कियों की है जिनके नाम श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू 45 वर्ष, लड़कियां अन्पूर्णा साहू 18 वर्ष, यशोदा साहू 16 वर्ष, भूमिका साहू 14 वर्ष, कुमकुम साहू 12 वर्ष एवं तुलसी साहू 10 वर्ष है। बताया गया कि महिला एवं उसकी सभी बेटियों ने ट्रेन के सामनेे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण लड़कियों का पिता व महिला का पति केजउ राम है जो शराब का आदी है। शराब के नशे में केजउ राम अक्सर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ विवाद कर मारपीट किया करता था। रोज-रोज की झगड़े व मारपीट की प्रताडना से तंग वे सभी तंग हो गये थे। 9 जून की रात करीब 7 बजे भी शराबी केजउ राम ने शराब के नशे में झगड़ा कर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। जिसके बाद वे सभी रात को ही घर से आत्महत्या करने के लिए निकल पड़े। सभी इमलीभाटा रेलवे ट्रेक पहुंचे और यहां ट्रेन का इंतजार करने लगे। इस रूट से रात करीब 10 बजे एक ट्रेन जैसे ही वहां से गुजरने लगी। वे सभी पटरियों पर लेट गये, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments