यूपी में बड़ा हादसा: सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, गिरे दो मकान 4 मासूमों समेत आठ की मौत

राकेश पाण्डेय

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में अचानक धमाके के साथ एक-दूसरे से जुड़े दो मकान भरभराकर गिर गए। दोनों मकानों के मलबे के नीचे दबकर आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे के नीचे से 14 लोग निकाले गए जिनमें से आठ की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्‍चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। 

मामला गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है। डायल 112 पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे से लोगों को निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया। गोंडा के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि स्‍थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया है। 

उन्हें तुरंत नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। सात अन्‍य लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया यही लग रहा कि सिलेंडर ब्लास्ट मकान गिरा है। पुलिस टीम अब भी मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। 

मरने वालों में ये हैं शामिल

निसार अहमद पुत्र नूरहसन उम्र 35 वर्ष
शमशाद पुत्र नुरुल हसन, उम्र 28 वर्ष 
सायरुनिशा पत्‍नी निसार अहमद, 35 वर्ष
रूबीना बानो पुत्री नुरुल हसन, 32 वर्ष 
मो.शोएब पुत्र आरिफ शेख, 2 वर्ष
मेराज पुत्र इरशाद, 11 वर्ष 
नूरीशबा पुत्री निसार अहमद, 12 वर्ष 

घायलों में ये हैं शामिल

नुरुल हसन पुत्र नसीहतदीन, उम्र 65 वर्ष 
निजान पुत्र आरिक शेख, 12 वर्ष 
रेहान अहमद पुत्र आरिफ शेख, 11 वर्ष
अलीसा पत्‍नी इरशाद अहमद, 32 वर्ष
मो.जैद पुत्र निसार, 8 वर्ष
गुलनाज बानो पुत्री फकीर अहमद, 22 वर्ष 
हसन पुत्र नसीहतीदीन उम्र 65 वर्ष 
इरशाद अहमद पुत्र नूरहसन उम्र 40 वर्ष

Post a Comment

0 Comments