स्वतंत्र देव 30 जून को आगरा में, देंगे श्रद्धांजलि

लखनऊ/आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 30 जून को आगरा में प्रवास पर रहेंगे। 

उ.प्र. भाजपा की प्रदेश मीडिया के सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने आईपीएन को बताया कि श्री सिंह दोपहर 12 बजे आगरा में फिरोजाबाद जिला-महानगर, मैनपुरी, मथुरा जिला-महानगर तथा आगरा जिला-महानगर के जनप्रतिनिधियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आगरा में कोरोना काल में दिवंगत हुए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के घर पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुंचेंगे।

Post a Comment

0 Comments