मौसम अपडेट : जाने अपने शहर का आज और कल बारिश का हाल

लखनऊ। चक्रवाती तूफान ताउते का असर बुधवार को यूपी के कई इलाकों में दिनभर रहा।  दिनभर बारिश की फुहारें और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शहरों का दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री तक नीचे खिसक गया। आईएमडी के अनुसार अभी इसमें और गिरावट आने का आसार है क्योंकि गुरुवार को भी ताउते का असर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते लखनऊ में 24 घंटे में कुल 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। सुबह के वक्त काफी तेज बारिश हुई है। इसमें सुबह 8.30 बजे तक 13 मिलीमीटर हो गई थी। इसके बाद रात 8.30 बजे तक 9.2 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है। गुरुवार को भी दिनभर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कारण गुरुवार को भी दिनभर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। बारिश नहीं होगी लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहने के आसार हैं।

Post a Comment

0 Comments