
महाराजगंज-डीवीएनए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति आज प्रेरणा दिवस मनाया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल यह प्रेरणा दिवस व्यापारी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल के शहादत दिवस पर 26 मई को मनाते हैं।
आज महाराजगंज के जिला कार्यालय पर महाराजगंज जिले के युवा समाजसेवी राजेश्वर पांडे जो लोगों के दुख दर्द को कम करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले है को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्त ने माला पहनाकर और जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जिससे समाज में लोगों को प्रेरणा मिले और इस प्रेरणा से समाज के युवा भलाई और नेकी के रास्ते पर आगे बढ़े लोगों के दुख दर्द को बांटे यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
आज के कार्यक्रम पर जिला महामंत्री अजय राज कसौधन, जिला संरक्षक जवाहर लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष हरिद्वार कसौधन, नगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मद्धेशिया, आकाश गुप्त, रोहित गुप्त, संदीप कसौधन आदि लोग उक्त अवसर पर उपस्थित थे।
0 Comments