कोरोना के भयावह स्वरूप को देखते हुए यज्ञ का आयोजन

महराजगंज (डीवीएनए)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई सिसवा बाजार के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना के भयावह स्वरूप को देखते हुए सनातन परम्परा के अनुरूप वातावरण शुद्धि हेतु आज दिन में 10 बजे से कस्बा स्थित फलमंडी में यज्ञ का आयोजन किया गया।   

इस यज्ञ के आयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, घुघली के नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्त, नगर संरक्षक मनीष शर्मा, नगर उपाध्यक्ष संदीप सोनी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आशीष सुल्तानिया, अंशुमान विश्वास, विशाल रौनियार, माधुरी रौनियार सहित अनेक व्यापारी व नगरवासी उपस्थित रहे । 

  पुरोहित के रूप मे यज्ञ का विधि विधान से समापन मुरलीधर शुक्ल जी ने कराया। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सम्पूर्ण विश्व को इस महामारी से मुक्ति दिलाए। मुख्य जजमान के रूप में  शैलेश सुल्तानिया, पिंकी सुल्तानिया, मनोज सुल्तानिया, रेखा सुल्तानिया मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments