
नई दिल्ली। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। बिहार- उत्तर प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ गयी है। तेज हवाओं के साथ धीमी बारिश से मौसम बदल गया है।
बारिश का असर हवाई उड़ानों और रेलवे यात्रा पर भी पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक यस तूफान से बिहार में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है.
दरभंगा, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, गया, पटना और भोजपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, जिन्होंने मृतकों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है. तापमान में भी कमी आई है। अगले 48 घंटों के लिए बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
♦ Due to strengthening of southerly winds, fairly widespread to widespread rainfall activity with isolated heavy falls very likely over Northeastern states and adjoining East India from 30th May, 2021.@ndmaindia pic.twitter.com/u1L8e27AOG
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 28, 2021
0 Comments