गोरखपुर-डीवीएनए। विश्व बंधुत्व और भाईचारा का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित करने वाले धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय को वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था इंडिया ने राष्ट्र प्रेरणा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है।
गोरखपुर के भस्मा निवासी डा. सौरभ पाण्डेय विगत दो दशक से निरंतर शिक्षा, अध्यात्म और समाजसेवा क्षेत्र में सामाजिक दिशा बदलने में जी जान से जुटे हैं। उनके द्वारा किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था इंडिया के प्रमुख डॉ. राजीब पाल ने सम्मानित किया।
सौरभ पाण्डेय 21 वर्षों से सामाजिक सौहार्द, धार्मिक एकता, एवं विश्व शांति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे है। धराधाम की परिकल्पना से विश्व मे भाईचारा, आध्यात्मिक शिक्षा एवं धार्मिक एकता का अप्रतिम उदाहरण बनेगा। लोगों में मानवता की अलख जगेगी। इन्होंने वर्ष 2008 में सायकिल से 100 दिवसीय तटबंध यात्रा किया था।इस तटबन्ध यात्रा में दो नदियों के बीच बसे ग्रामीणों को सरकारी सुविधाएं दिलाने की मुहिम छेड़ी थी। उसी समय 428 से अधिक गांवों में चैपाल लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे लें विषयक जागरूता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया था।। इनके इस साहसिक कार्य की तारीफ बीबीसी लंदन ने भी अपने एक कार्यक्रम में किया था। पर्यावरण के क्षेत्र में सब करे हरियाली शादी की लोगों द्वारा सराहना कर अपनाना प्रारम्भ किया गया है।यह सम्मान उन्हें अस्वस्थ होने के कारण कोरियर से भेजा गया है।
इस सम्मान के लिए धराधाम इंटरनेशनल के इंटरनेशनल निदेशक सूर्य प्रकाश पाण्डेय ,सीईओ डॉ. प्रेम प्रकाश ,डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला,नीरज गुप्ता,डॉ अर्चना कपूर,डॉ. शुभम कुमारी,रत्नाकर त्रिपाठी,राष्ट्रपति पदक सम्मानित शिक्षाविद गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ रत्नेश कुमार पाण्डेय, गौतम पाण्डेय,डॉ शम्भू पवार,इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, डॉ. निक्की शर्मा,विश्व विक्रम डॉ. विनय श्रीवास्तव, विजय नारायण शुक्ला,अमिताभ पाण्डेय,अविनाश शुक्ला,डॉ. एहसान अहमद, डॉ राकेश छोकर,महेश ओझा,सत्य प्रकाश सिंह,सोमनाथ पाण्डेय,डॉ रागिनी पाण्डेय,गुरु पाण्डेय ,समीर पाण्डेय,कृपा शंकर राय, यन अंसारी आदि ने बधाई दी है।
0 Comments