
नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव इन दिनों एलोपैथ डॉक्टरों को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
इनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह डॉक्टरों पर कथित तौर पर टिप्पणी कर रहे हैं। यह वीडियो रामदेव बाबा के एक योग अभ्यास का है। इस वीडियो में बाबा योग अभ्यास कर रहे हैं और अभ्यास कर रहे लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बाबा रामदेव इस वीडियो में डॉक्टरों का उपहास उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वह योग कर रहे साथियों से कह रहे हैं " तीसरा बोला मुझे डॉक्टर बनना है टर......टर.....टर....टर....बनना है... डॉक्टर... एक हजार डॉक्टर तो अभी कोरोना की डबल वैक्सीन लगवाने के बाद मर गए.... कितने....एक हजार डॉक्टर...कल का समाचार है.... अपने आपको नहीं बचा पाए वो कैसी डॉक्टरी है?"
“डॉक्टर तो टर टर टर करते रहते हैं
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) May 24, 2021
वैक्सीन की डबल डोज़ के बाद भी मर गए
जो खुद को न बचा पाए वो कैसे डॉक्टर हैं ?”
ये ढोंगी रामदेव का कहना है😡
अगर आप ऐसे पाखंड, निर्लज्जता और संवेदनशून्यता के खिलाफ़ हैं तो मोदी सरकार से डंके की चोट पर कहें #ArrestRamdev
pic.twitter.com/b7sp6EtriZ
योगगुरु बाबा रामदेव इस वीडियो में आगे कह रहे हैं कि " डॉक्टर बनना है तो स्वामी रामदेव जैसा बनो जिसके पास कोई डिग्री नहीं है और सबका डॉक्टर है... विदाउट एनी डिग्री...विद डिवीनिटी... विद डिग्निटी आई एम ए डॉक्टर..."
0 Comments