सड़क हादसा: ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत में 4 की मौत, 15 से अधिक घायल

बांदा-डीवीएनए। जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिसंडा थाना क्षेत्र में ओरन रोड पर दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में सभी को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 15-20 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया।जिसमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग दहीनवारा संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। मृतक और घायल सभी सहेवा गांव के बताए जा रहे हैं।
संवाद विनोद मिश्रा

Post a Comment

0 Comments